झारखंड
समाहरणालय से युवक का शव बरामद
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 12:59:29 PMरांची, (हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र के समाहरणालय परिसर से गुरुवार को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। संदिग्ध अवस्था में युवक का बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान लक्ष्मण शर्मा के रूप में हुई है। उसके पॉकेट से आधारकार्ड मिला जिसमे लक्ष्मण शर्मा पिता- सुशील शर्मा, मधुकम, थाना सुखदेवनगर रांची लिखा था। इस पते पर सुखदेवनगर थाना सूचना देने गई तो वहां से पता चला कि बहुत पहले किराये पर रहते थे। अभी कहां रहते हैं कुछ मालूम नहीं है। इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।