ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
अल्बर्ट एक्का चौक का होगा सौंदर्यीकरण
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 11:53:51 AM
अल्बर्ट एक्का चौक का होगा सौंदर्यीकरण

रांची, (हि.स.)। रांची नगर निगम की ओर से राजधानी रांची में इन दिनों तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। शहर के कई और स्थानों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी रांची के राजेंद्र पार्क और अल्बर्ट एक्का चौक को शीघ्र ही नया रूप दिया जाएगा। 
इसे लेकर नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने राजेंद्र पार्क और अल्बर्ट एक्का चौक का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क के फाउंटेन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा है कि अगर फाउंटेन में किसी भी प्रकार की समस्या है, तो नया फाउंटेन लगाया जाएगा। इसके साथ ही बिजली की व्यवस्था करने और पौधारोपण का भी निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि अलबर्ट एक्का चौक का फाउंटेन खराब हो गया है। राजेंद्र चौक का भी फाउंटेन काम नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि राजेंद्र चौक पर तीन नए फाउंटेन लगाए जाएंगे, जबकि अल्बर्ट एक्का चौक पर भी दो-तीन फाउंटेन लगाने की तैयारी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS