झारखंड
पीएलएफआई का झारखंड बंद आधी रात से शुरू, पुलिस अलर्ट
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 1:56:13 PMरांची, (हि.स.)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (पीएलएफआई) ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सात जून को झारखंड बंद का ऐलान किया है। बंद मंगलवार की 12 बजे रात से बुधवार 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। पीएलएफआई के झारखंड प्रभारी संतोष यादव ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे पायलट ट्रेन चलाने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। कई जिलों के एसपी ने बंद के दौरान लोगों से दुकानें खोलने और वाहन चलाने का अनुरोध किया है।