झारखंड
दो गुटों में तनाव, स्थिति नियंत्रण में
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 12:25:04 PMरांची, (हि.स)। कांके के सुकुरहुटू में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। लोग अफवाह पर ध्यान न दें। एसएसपी कुलदीप कुलदीप द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि कांके के सुकुरहुटू में पुलिस ने 100 से ज़्यादा लोगो को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने कई घरों की तलाशी के दौरान हथियार भी जब्त की है। एक-एक आदमी पर पुलिस की पैनी नजर है। गौरतलब है कि कांके के सुकुरहुटू गांव में सोमवार शाम महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए थे लाठी-डंडे तलवार सहित अन्य हथियारों से लैस दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े थे। घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए थे। कांके थानेदार राजीव रंजन का सिर फूट गया था।
पुलिस के अनुसार एक समुदाय की महिलाएं सोच के लिए तालाब की ओर जा रही थी वहां दूसरे समुदाय की कुछ ही वर्क सिगरेट पी रहे थे महिलाओं ने जब उनको वहां से जाने के लिए कहा तो वह बदसलूकी करने लगे महिलाओं ने अपने परिजनों को बुला लिया युवक महिलाओं के परिजनों से भिड़ गए बुजुर्गों ने तब मामला शांत करा दिया। दो घंटे बाद एक समुदाय के लोग दूसरे पक्ष की एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने लगे फिर दूसरे समुदाय के लोग एकजुट हुए और विरोधी पक्ष के मोहल्ले में जाकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान दो बार पत्थरबाजी हुई चारों तरफ अफरा-तफरी मची रही हो परियों के दो गुट एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसा रहे थे पुलिस कभी समझाने की कोशिश करती तो कभी शक्ति बरतती चारों ओर घोर अंधेरा छाया हुआ था। बीच-बीच में नारेबाजी भी हो रही थी। पूरा प्रशासनिक अधिकारी कैंप के किए हुए थे लेकिन उपद्रवी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। अफवाहें भी फैल फैल रही थी सैकड़ों लोगों के हाथों में भाला तलवार और इट दिखाई दे रहे थे।