झारखंड
आदिवासी संघर्ष मोर्चा का जनसभा नौ जून को उलिहातू में
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 12:19:42 PMरांची, (हि.स.)। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ आदिवासी संघर्ष मोर्चा का जनसभा नौ जून को आयोजित किया गया है। यह जनसभा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थली खूंटी जिले के उलिहातू में आयोजित किया गया है। इस दौरान मोर्चा के लोग यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सभा करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को आदिवासी संघर्ष मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता प्रेम शाही मुंडा ने दी।
प्रेम शाही मुंडा ने बताया कि जनसभा के बाद एक रैली निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ यह रैली का आयोजन किया गया है। अगर सरकार इस एक्ट में हुए संशोधन को वापस नहीं लेती है, तो आदिवासी संघर्ष मोर्चा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि इस एक्ट में हुए संशोधन से आदिवासियों का विकास नहीं, विनाश होगा। इसलिए सरकार को अविलंब इस एक्ट में हुए संशोधन को वापस लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनसभा के अवसर पर मोर्चा के मुख्य संयोजक डॉ करमा उरांव, पूर्व मंत्री देवकुमार धान सहित अन्य लोग शामिल होंगे।