झारखंड
चारा घोटाला में नौ जून को कोर्ट में पेश होंगे लालू
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 11:41:05 AMरांची, (हि.स.)। बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव नौ जून को पेश होंगे। 30 मई को कोर्ट ने यह आदेश दिया।
गौरतबल है कि चारा घोटाले का एक मामला एकीकृत बिहार में 20 साल पहले देवघर कोषागार से निकासी का है, जिसमें इन्हें समन किया गया था। करोड़ों रुपये के चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्र सहित झारखंड के कई आरोपी हैं। इस मामले में बिहार के ही पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को जमानत दे दी है।