झारखंड
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर कार्यक्रम 12 को
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 11:14:07 AMरांची, (हि.स.)। झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस मनायेगा। यह जानकारी आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बाल श्रम, बाल तस्करी, बच्चों में नशा-पान और अपराध आदि आदि बुराइयों को समाप्त करके उनके पुनर्वास पर चर्चा होगी।