झारखंड
चर्च के लिए भूमि स्थानांतरण पर उठे सवाल
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 5:44:21 PMरांची, (हि.स.)। भाजपा ने कांके के कोंगे गांव में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर बन रहे चर्च के भूमि स्थानांतरण मामले में सरकार से उचित कार्यवाही करने की मांग की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पूर्व भी ऐसी संस्थाओं की ओर से सीएनटी-एसपीटी कानूनों की धज्जी उड़ाकर जमीन हथियाने का कार्य सुनियोजित तरीके से होता रहा है।
यही कारण है कि ऐसी एजेंसियां सीएनटी-एसपीटी कानूनों में संशोधन का विरोध करती हैं। प्रस्तावित संशोधन के नए प्रावधानों के लागू हो जाने से आदिवासियों की जमीन के इस प्रकार के स्थानांतरण पर लगाम लगेगी। शाहदेव ने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।