ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
स्टैच्यू ऑफ उलगुलान के लिए भूमि पूजन 9 को
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 5:26:14 PM
स्टैच्यू ऑफ उलगुलान के लिए भूमि पूजन 9 को

रांची,  (हि.स.)। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ उलगुलान को स्थापित करने के लिए उलगुलान फाउंडेशन की बैठक शुक्रवार को कांके रोड स्थित कार्यालय में संरक्षक सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। नौ जून को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधान नगर, एदलहातु बुंडू में प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया जायेगा। उनकी पुण्यतिथि के पूर्व आठ जून को भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल उनके वंशजों द्वारा परंपरागत विधि विधान से मिट्टी उठाया जायेगा और रथ से बुंडू प्रधान नगर पहुंचाया जाएगा। रथ की अगवानी और स्वागत रांची से बुंडू तक विभिन्न स्थानों पर परंपरागत रूप से किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर तैयारी समिति गठित की गई है।
आजसू प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि 15 नवम्बर 2016 को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर उलिहातु, खूंटी में बिरसा जन पंचायत में उनकी विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ उलगुलान का निर्माण करने का निर्णय लिया गया था। इस प्रतिमा को उलगुलान फाउंडेशन के माध्यम से स्थापित करने का निर्णय लिया गया। उलगुलान फॉउंडेशन को प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध हो चुका है। भूमि दाता रामदुर्लभ सिंह मुंडा ने प्रधान नगर, एदलहातु में दो एकड़ जमीन उलगुलान फाउंडेशन को दी। प्रतिमा का निर्माण मथू राम वर्मा एवं नरेश कुमार कर रहे हैं। इनका सहयोग डॉ अभय गुप्ता कर रहे हैं। स्टैच्यू भूकंपरोधी और 150 फुट ऊंचा होगा। बैठक में विधायक विकास कुमार मुंडा, डॉ संजय बसु मल्लिक, डॉ मुकुंद महतो, डोमन सिंह मुंडा, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS