ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
गुरुवार से भाजपा का मिशन 2019 का आगाज
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 5:36:45 PM
गुरुवार से भाजपा का मिशन 2019 का आगाज

रांची,  (हि.स.)। झारखंड में विपक्षी दलों की एकता के प्रयासों के बीच राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा एक जून को मिशन 2019 का आगाज करेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत को लेकर तैयार मॉडल की तर्ज पर प्रदेश भाजपा मिशन 2019 में जुट गई है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार योजना के तहत एक से पन्द्रह जून तक भाजपा कार्यकर्ता राज्य के 60 लाख घरों तक पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर छपी पुस्तिका का वितरण करेंगे। साथ ही वे लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
झारखंड में 2019 में लोगसभा और विधानसभा दोनों के चुनाव होने है। भाजपा ने इसे लेकर संगठन की सबसे निचली इकाई को सशक्त करने की रणनीति बनायी है। इसके तहत पार्टी ने राज्य की चौबीस हजार बूथ कमिटियों का नये सिरे से गठन किया है। पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनावों में लोकसभा की सभी 14 और विधानसभा की 81 में से 60 सीटों पर कब्जा करने का है। गुरुवार को शुरू हो रहे अभियान में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ता बूथों पर प्रवास करेंगे। इसको लेकर सभी जिलों में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। बूथों पर प्रवास के दौरान बूथ कमिटियां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक-एक बूथ के वोटों का सर्वे करेंगी। वहां के लोगों का रुझान, जातिवार आकंड़े और वोटों को प्रभावित करने वाले प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची बनायी जाएगी। उसी के आधार पर वहां की रणनीति तय की जायेगी।

गौरतलब है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देश भर में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें पार्टी के शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस दौरान दूसरे राज्य के एक बूथ में प्रवास करना है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रखा गया है। हालांकि की इसकी तारीख अभी तय नहीं है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS