ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
गर्मियों में रसीले फल दे रहे राहत और सेहत
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 10:52:30 AM
गर्मियों में रसीले फल दे रहे राहत और सेहत

रांची,  (हि.स.)। जेठ का महीना आग उगल रहा है। ऐसे में बाजार में रसीले फलों ने दस्तक दे दी है। रांची के प्रमुख फल मंडियों से लेकर चौक-चौराहों पर लीची की लाली बिखरने लगी है। बाजार में तरबूज और जामुन भी मिल रहे हैं। बरियातू रोड, मोरहाबादी, डेली मार्केट, राजभवन के सामने, रातू रोड, लालपुर और हरमू आदि प्रमुख बाजारों में मीठी और रसीली लीची से बाजार पट चुका है। लोगों की पहली पसंद मुजफ्फरपुर की शाही लीची बनी हुई है। बाजार में 100 से 120 रुपये किलो लीची मिल रही है। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी लीची का सेवन लाभकारी है। बीटा कैरोटीन और ओलीगोनोल से भरपूर लीची दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। साथ ही कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मददगार है। अस्थमा से बचाव के लिए भी लीची का इस्तेमाल किया जाता है।
लीची का प्रयोग कब्ज से राहत के लिए भी किया जाता है। वहीं बाजार में इन दिनों तरबूज के ढेर लगे हैं। ऊपर से थोड़ा सख्त नजर आने वाला तरबूज अंदर से पानी-पानी होता है। बाजार में इसकी कीमत 20 रुपये किलो से शुरू होती है। तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है, जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है। हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। ये दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। दरअसल ये कोलस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
विटामिन की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है। वहीं विटामिन 'ए' आंखों के लिए अच्छा है। तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। असल में तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये दिमाग को शांत रखता है। बाजार में गर्मी से राहत देने के लिए जामुन की भी बहार है। रांची के ज्यादातर चौक-चौराहों में 80 रुपये किलो की दर से जामुन मिल रहे हैं। जामुन स्वाद में बेमिसाल और औषधीय गुण से भरपूर होने के कारण लोगों को काफी भा रहा है। अक्सर सड़क के किनारे बिक रहे जामुन की ओर लोग बरबस खींच जाते हैं। जामुन स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही पेट की बीमारी भी दूर भगाता है। पाचन शक्ति बढ़ाता है और शूगर आदि बीमारियों में लाभदाय होता है। स्वाद और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के कारण हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS