ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड में भी होगा ''मोरा'' तूफान का आंशिक असर
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2017 4:53:08 PM
झारखंड में भी होगा ''मोरा'' तूफान का आंशिक असर

रांची, (हि.स.)। झारखंड में आने वाले तीन दिनों में लोगों की गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मोरा तूफान का आंशिक असर झारखंड में भी होगा। अगले तीन दिनों तक आसामन में बादल छाये रहेंगे और तापमान कम होने की संभावना है। विदित हो कि करीब दो महीने से तेज धूप और गर्मी की वजह से राजधानी रांची समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। 

वहीं दूसरी ओर पूर्वी भारत में चक्रवाती तूफान 'मोरा' को लेकर चेतावनी जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी से उठ रही तेज हवाओं के कारण तूफान की आशंका बढ़ गयी है और इसी को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग ने कहा कि केरल में 30-31 मई तक बारिश होने की संभावना है और इसके साथ ही देश में मॉनसून दस्तक दे देगा। 
राजधानी रांची में सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। रांची शहर के विभिन्न हिस्सों की बात करे तो चटकपुर में 33 डिग्री अधिकतम और 24 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया, नौआसोसो 33 डिग्री/25 डिग्री, मिसिरगोंडा उर्फ पहाड़गोंडा 32 डिग्री/25 डिग्री, पंडरा 33 डिग्री/24 डिग्री, बजरा 33 डिग्री/23 डिग्री, पुनडग 34 डिग्री/23 डिग्री, खिजरी 35 डिग्री/25 डिग्री, कुटे टोली 33/25 डिग्री, तुमबगुट्टू 35 डिग्री/25 डिग्री और हेथु में 34 डिग्री/25 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सूर्योदय सोमवार को 05.04 पूर्वाह्न जबकि सूर्यास्त शाम 06.28 बजे हुआ।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS