ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2017 11:39:55 AM
वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

रांची,  (हि.स.)। पति की लंबी उम्र की कामना का पर्व वट सावित्री व्रत गुरुवार को मनाया गया। रांची के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं सुबह से ही बरगद, आंवला, तुलसी और पीपल पेड़ की पूजा कर रही हैं। वट वृक्ष को रक्षासूत्र बांध कर फेरे ले रही हैं। मंदिरों में भी महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। वट सावित्री व्रत पर महिलाएं दिन भर उपवास करेंगी।

महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर विधि-विधानपूर्वक वट सावित्री का व्रत रखा। सुबह में महिलाएं नए परिधान पहनकर पूजा की थाल के साथ पारंपरिक पूजा करने वट वृक्ष के पास पहुंची, जहां वट वृक्ष की पूजा करने के बाद वट वृक्ष के तने पर कच्चे सूत का धागा लपेटते हुए परिक्रमा कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। इसके बाद महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे ही बैठकर सामूहिक रूप से वट सावित्री व्रत की कथा सुनी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS