झारखंड
एमआईजी मकानों का शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 5:27:33 PMरांची, (हि.स.)। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि सरले कॉलोनी में माध्यम आय वर्ग के चार ब्लॉक में 32 घर बनाये जाएंगे, ताकि लोगों को घर मिल सके। इसके साथ ईडब्ल्यूएस के फ्लैट बनाये गए हैं, जिसे अत्यंत गरीब लोगों को लॉटरी के माध्यम से दिया जाएगा। सिंह बुधवार को झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड की ओर से हजारीबाग के सरले हाउसिंग कॉलोनी में खाली पड़ी जमीन में मध्यम आय वर्ग वालों के लिए आवास बनाने के कार्य का शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरले के खाली पड़े जमीनों में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा, ताकि यहां के लोग आसानी से अपने घरेलू, शादी और अन्य आयोजन कर सके। इसके साथ ही पार्क भी बनाया जाएगा, जिसके लिए आवास बोर्ड के अध्यक्ष जानकी यादव और प्रबंध निदेशक आशीष सिंहमार को निर्देश भी दिया। इस अवसर पर एसडीओ, भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, अनुपम सिन्हा, अजय सिंह, कुमुद झा, आवास बोर्ड हज़ारीबाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, अजय कुमार सिंह तथा आवास बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।