झारखंड
26 मई को रांची आयेंगे सुशील शिंदे
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 5:24:19 PMरांची, (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे 26 मई को रांची आयेंगे। वे नरेन्द्र मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। यह जानकारी बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि 26 मई को पत्रकार वार्ता में शिंदे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।