ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
ढिबरी जुलूस निकालेगा झाविमो
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 5:21:07 PM
ढिबरी जुलूस निकालेगा झाविमो

रांची, (हि.स.)। झाविमो रांची महानगर गुरुवार को अल्बर्ट एक्का चौक के पास ढिबरी जुलूस निकालेगा। इसका मकसद राजधानी में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार और बिजली विभाग को जगाना है। इस संबंध में बुधवार को झाविमो महानगर की बैठक महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि एक महीने से रांची की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे रांची की जनता परेशान है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई और व्यवसाय पर पड़ रहा है। रमजान का महीना सामने है, लेकिन सरकार का ध्यान इस पर नहीं है। झारखंड विकास मोर्चा इसका विरोध करती है। वहीं उत्तम यादव ने कहा कि सरकार सिर्फ अडानी और अंबानी के लिए काम कर रही है। इसलिए झाविमो ढिबरी जुलूस निकालकर जनता की समस्याओं को सरकार के सामने रखेगी।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS