झारखंड
भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र का 31 मई को प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 11:58:15 AMरांची, (हि.स.)। भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) के तत्वावधान में 31 मई को श्रम भवन के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के महासचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि इसके बाद श्रम आयुक्त को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन की तैयारी पूरे राज्य में चल रही है। प्रदर्शन में कोयला इस्पात, भारी इंजीनियरिंग, निर्माण, रोड ट्रांसपोर्ट, बीडी, पत्थर उद्योग आदि के मजदूर शामिल होंगे।