झारखंड
सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2017 12:09:42 PMरामगढ़, (हि.स.)। रामगढ़-रांची मार्ग पर पटेल चौक के पास बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में रांची पुलिस विभाग के कर्मचारी सुबोध कुमार चौधरी की मौत हो गई है। सुबोध कुमार रांची के जगन्नाथपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सुबोध रांची से रामगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान सुबोध की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।