झारखंड
पुलिस की गाड़ी को आजसू नेता की गाड़ी ने मारी टक्कर
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2017 12:17:02 PMरांची/रामगढ़, (हि.स)। रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आजसू नेता तिवारी महतो के ड्राइवर ने पुलिस गाड़ी विक्टर सूमो को टक्कर मार दी। घटना में एएसआई शंकर कुमार, पुलिस के दो जवान और चालक सहित आजसू के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रियदर्शी आलोक घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया।