राज्य
लुधियाना में दो नशा तस्कर हेरोइन सहित गिरफ्तार, कनाडा व दुबई से जुड़े थे तार
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2018 4:16:03 PMलुधियाना। पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स ने राहों रोड से दो नशा तस्करों को डेढ़़ किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित वाट्सएप कॉल के जरिये नशे के सौदागरों तक पहुंचते थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में नशा तस्करी के किंगपिन का खुलासा होने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि राहों रोड दो व्यक्ति घूम रहे थे। पुलिस को वह संदिग्ध लगे। उनसे पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ाने लगे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनसे डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपितों की पहचान अमृतसर निवासी गुरजंट सिंह व सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपितों के पाकिस्तान में लिंक हैं जहां से वो हेरोइन लाते थे।
पुलिस को आरोपितों के कब्जे से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसमे कनाडा, दुबई ओर अफगानिस्तान के लोगों से बात की गई है। आरोपी वाट्सएप के जरिये कॉल करते थे। आरोपी गुरजंट सिंह सिंगर है जिसने कुछ समय पहले अपना एक गाना भी निकाला था। इनका एक अन्य साथी निर्मल सिंह सरपंच अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।