राज्य
पुलिस ने 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 4:40:11 PMजगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बीजापुर जिला पुलिस ने दबिश देकर सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल 3 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके खिलाफ पहले से ही स्थायी वारंट लंबित हैं।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि कुटरू थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम केतुलनार के निकट जंगल में कुछ संदिग्ध किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर पुलिस ने 3 नक्सलियों राजू ताती, हड़मो पोडिय़ामी जनमिलिशिया सदस्य एवं बुधराम पडिय़ाम डीकेएएमएस सदस्य को दबोच लिया गया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये तीनों ही नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, लूटपाट, पुलिस पर फायरिंग, बारूदी विस्फोट एवं सड़क काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।