राज्य
भीषण सडक़ हादसे में चार की मौत, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 10:51:48 AMउज्जैन (हि.स.)। जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर नागदा-महिदपुर रोड़ मार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सडक़ हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार नागदा-महिदपुर रोड़ मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार मारूति वैन सडक़ किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के थे। वही हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद महिदपुर रोड़ के रहवासीयों ने देर रात मौके पर पहुंचकर पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। मैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा कितना विभत्स था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाड़ी को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए सभी लोग एक शादी समारोह से लौटकर आ रहे थे।