राज्य
भूस्खलन से फिर बाधित हुआ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2018 4:20:46 PM जम्मू, (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार शाम को खुलने के बाद बुधवार को एक बार फिर भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया। बुधवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनोखी फाल के पास भूस्खलन हुआ।
मंगलवार को भी भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 9 घंटे बंद रहा। राजमार्ग की हालत में सुधार के बाद इसे शाम को यातायात के लिए खोला गया था मगर बुधवार को एक बार फिर ताज़ा भूस्खलन के कारण फिर बंद कर दिया गया। इस बीच श्रीनगर-लेह राजमार्ग तथा एतिहासिक मुगल रोड फिसलन के चलते बुधवार को भी यातायात के लिए बंद रहे।