ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मुख्यमंत्री ने शहीद राम अवतार की शहादत को किया नमन
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2018 3:26:10 PM
मुख्यमंत्री ने शहीद राम अवतार की शहादत को किया नमन

ग्वालियर। पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए ग्वालियर के रामअवतार की पार्थिक देह सोमवार को देर शाम ग्वालियर पहुंची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात में ही देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सपूत राम अवतार सिंह लोधी की शहादत को ग्वालियर पहुँचकर नमन किया। उन्होंने यहाँ वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पर शहीद राम अवतार की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार शहीद राम अवतार की धर्मपत्नी को एक करोड़ रूपए की सम्मान राशि देगी, जो सेना द्वारा दिए जाने वाली राशि के अतिरिक्त होगी। साथ ही ग्वालियर में फ्लैट अथवा आवासीय प्लॉट भी मुहैया कराया जायेगा। जिससे शहीद राम अवतार के बेटा और बेटी की पढ़ाई बेहतर ढंग से हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद राम अवतार की माताश्री को आजीवन 5 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन भी प्रदेश सरकार देगी। उपयुक्त स्थान पर शहीद राम अवतार की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। साथ ही किसी सार्वजनिक स्थल का नाम भी उनके नाम पर रखा जायेगा, जिससे भावी पीढ़ी उनकी शहादत को स्मरण कर सके। उन्होंने कहा कि शहीद की पत्नी रचना अथवा उनका परिवार तय करेगा, परिवार के उस सदस्य को नौकरी भी प्रदेश सरकार देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाक के नापाक इरादों को मुँहतोड़ जवाब देते हुए भारत माँ की रक्षा के लिये ग्वालियर जिले के ग्राम बरौआ निवासी 27 वर्षीय वीर सपूत राम अवतार लोधी ने अपने प्राणों की आहुति दी है। पूरे मध्यप्रदेश को उनकी शहादत पर गर्व है। उनकी धर्मपत्नी रचना अब पूरे प्रदेश की बहन और उनके नन्हे-मुन्हे बेटा-बेटी पूरे प्रदेश के बेटा-बेटी हैं। उन्होंने कहा कि रण बांकुरे राम अवतार को भारत माता और प्रभु ने अपने श्रीचरणों में स्थान दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और विपत्ति की इस घड़ी में परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
वायु सेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री के अलावा केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, विधायक भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त बी एम शर्मा, आईजी अंशुमन यादव, डीआईजी मनोहर वर्मा, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष तथा वायुसेना एवं भारतीय सेना के अधिकारियों ने भी शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके बाद सेना के खुले वाहन में पूरे सैनिक सम्मान के साथ शहीद राम अवतार की पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम बरौआ के लिये रवाना किया गया।
मालूम हो बीते रोज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी गोलाबारी का मुँहतोड़ जवाब देते समय ग्वालियर जिले के वीर सपूत राइफलमेन राम अवतार सहित भरतीय सेना के चार जांबाज शहीद हो गए थे। शहीद रामावतार कुछ साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात थे। ग्वालियर जिले के ग्राम बरौआ निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह के सुपुत्र शहीद रामावतार अपने पीछे धर्मपत्नी रचना और तीन वर्षीय बेटा दिव्यांश व लगभग चार माह की बेटी मानसी को छोड़ कर गए हैं। उनकी माताश्री अंगूरी बाई व उनके भाई महेन्द्र सिंह लोधी व रामशंकर सिंह लोधी के साथ शहीद राम अवतार की धर्मपत्नी व बच्चे रहते हैं।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS