ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
केन्द्रीय बजट किसान हितैषी व पारदर्शी व्यवस्था का पोषक : भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 5/2/2018 4:54:15 PM
केन्द्रीय बजट किसान हितैषी व पारदर्शी व्यवस्था का पोषक : भाजपा

लखनऊ । आम बजट में मोदी सरकार द्वारा पेश की गयी बजट में सरकारी खरीद की व्यवस्था को पारदर्शी और किसान के जीवन में परिवर्तन लाने पर विशेष जोर दिया गया है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कही।
शुक्ल ने बताया कि देश में किसान के दर्द को समझने वाली सरकार के आने से किसानों में आत्मविश्वास बढ़ा है। कृषि उत्पादन रिकार्ड स्तर पर हो रहा है। 275 मिलियन टन खाद्यान्न और 300 मिलियन टन फलों का उत्पादन हुआ है। न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से डेढ़ गुना करने से किसानों की आर्थिक स्थिति में क्रान्तिकारी सुधार आयेगा। बजट में सरकार ने 22 हजार ग्रामीण हाट को सुदृढ़ करने के लिए 02 हजार करोड़ रूपये आंवटित किया है। वहीं जैविक खेती के लिए 200 करोड़ आवंटित किया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पशुपालन और मछली पालन को कृषि से जोड़कर किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लेने की व्यवस्था के साथ 10 हजार करोड़ के 2 फण्ड मछली पालन के लिए अलग से बनाया गया है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने से विकास की रफ्तार बढ़ गई है। मनीष ने कहा कि बजट में किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखा गया है। गांवों से पलायन रूकेगा और स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। 2019 के चुनाव में अपने जनहितकारी कामों को लेकर जनता के बीच जायेंगे व पुनः मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS