राज्य
राज्यपाल टंडन से एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने की सौजन्य भेंट
By Deshwani | Publish Date: 3/2/2018 3:05:39 PMरायपुर (हि.स.)। राज्यपाल बलरामजी दास टंडन से आज राजभवन में नई दिल्ली में गत माह आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के विद्यार्थियों ने भेंट की और आशीर्वाद लिया। राज्यपाल टंडन ने उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा से चयनित होकर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एन.एस.एस. के राज्य स्तरीय पदाधिकारी डॉ. समरेन्द्र सिंह, नीता वाजपेयी, डॉ. आर. पी. अग्रवाल, डॉ. डी. एस. रघुवंशी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस परेड में कु. रामा साहू, कु. निधि साहू, कु. पिंकी राजोरिया, तेजराम साहू, तामेश्वर कुमार सिन्हा, सूरज कुमार जाटव ने भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।