राज्य
आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा का प्रबन्ध करे सरकार : गौरव चौधरी
By Deshwani | Publish Date: 2/2/2018 5:05:05 PMलखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस की महात्मा गांधी किसान संदेश यात्रा शुक्रवार को सरोजनी नगर ब्लॉक के बंथरा गांव पहुंची। इस मौके पर ग्रामीण किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा का कोई प्रबन्ध नहीं है। सरकार इस समस्या का निराकरण करे। उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। किसानों के लिए न तो पास में कोई मंडी है और न ही किसानों को फसल के सही दाम दिए जा रहे हैं।
यहां से यात्रा सरोजनी नगर - बंथरा के निकट दादूपुर से पदयात्रा की शुरुआत करते हुए नरौरा, मिर्जापुर, बेंती, लतीफनागर ,रसूलपुर, भटगांव, बचानखेड़ा, गढ़ी चुनौती, रामचौरा, लोनहा, चक, अमावाँ, ऐन,रामदासपुर, नारायणपुर, हरौनी बाजार में समाप्त की।
नरौरा गांव में किसान लल्ला यादव के साथ पदयात्रा करते हुए यात्रा दादूपुर पहुंची। यहां यात्रा का स्वागत पूर्व प्रधान के राम सरन यादव ने किया । किसान राहुल यादव के साथ गांव में पदयात्रा करते हुए किसानों की समस्याओं को जानकारी ली। मिर्जापुर गांव में यात्रा का स्वागत पुराने कांग्रेसी कमलाकांत शुक्ल और बेतीं में रमाकान्त शुक्ल और अनुराग तिवारी ने किया।
लतीफनगर में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने प्रवीण त्रिवेदी और गुड्डू त्रिवेदी के नेतृत्व में चौपाल की, जहां उन्होंने गांव की खेती, किसानों को फसलों का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य पेयजल,शिक्षण संस्थान और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरा।
रसूलपुर में कन्हैया ने जानवर को खेत चरते हुए दिखाया। वहीं भटगांव में मोहम्मद रेहान और लोनहा में शानू यादव के साथ पदयात्रा करते हुए यात्रा चक पहुंची। यहां किसानों ने बताया कि ट्यूबवेल की हालत बहुत खराब है। साथ ही मेमो ट्रेन के समय से ना चलने से बेरोजगार युवाओं के शहर न जाने की भी बड़ी समस्या है। अगर मेमो ट्रेन समय से चले तो युवाओं को रोजगार मिल सकता है।