ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कासगंज में प्रवेश की कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को नहीं मिली अनुमति
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2018 11:24:21 AM
कासगंज में प्रवेश की कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को नहीं मिली अनुमति

लखनऊ/ कासगंज, (हि.स.)। जिला कासगंज में गणतन्त्र दिवस पर भड़की हिंसा में मृत चंदन गुप्ता के पीड़ित परिवार से मिलने को तैयार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। 
 
बुधवार को पीड़ित परिवार वालों से मिलने जाने को तैयार कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत एक प्रतिनिधिमंडल कासगंज की ​मौजूदा स्थिति पर अपना रूख रखने और पीड़ित परिवार से मिलने कासगंज जाने वाले था। 
 
कासगंज के जिलाधिकारी आरपी सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि कासगंज में शान्तिपूर्ण स्थिति बहाल रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी राजनीतिक या धार्मिक संगठन के आने और बयानबाजी करने से शान्ति भंग हो सकती है। इसके लिए किसी भी संगठन के कासगंज में प्रवेश की अनुमति पर रोक लगा दी गयी है। 
 
उन्होंने बताया कि मेरी प्रार्थना है कि स्वयं से ही कोई भी संगठन यहां आने की कोशिश ना करें, जिससे माहौल भयावह ना हो। अगर कोई भी संगठन कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही हो सकती हैं। 
 
उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद से कासगंज की स्थिति बेहतर हुई है, इसके लिए स्कूल और कालेजों को खोलने के आदेश भी दे दिया गया। जिसका असर आज दिखायी पड़ रहा है। लगभग स्कूल और कालेज आज खुले हुए हैं। ऐसी ही स्थिति बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सतर्कता से लगा हुआ हैं। वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने का काम कर रही है। 
 
कांग्रेस ने बताया जिला प्रशासन की मनमानी 
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने अनुमति ना मिलने पर इसे जिला प्रशासन की मनमानी बताया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर हालात संभालने में जिला प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS