ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का निधन
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2018 1:23:39 PM
छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का निधन

रायपुर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का लंबे समय से बीमार रहने के चलते सोमवार को देहांत हो गया। सहाय वर्ष 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे। दिनेश नंदन सहाय ने अपने गृहनगर बिहार के मधेपुरा में अंतिम सांस ली। पूर्व राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय के निधन पर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। दिनेश नंदन
दिनेश नंदन सहाय का जन्म 02 फरवरी 1936 को मधेपुर, बिहार में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। वह छत्तीसगढ़ के अलावा त्रिपुरा के भी राज्यपाल रहे। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में अपना एमए पूरा करने के बाद एचडी में एक व्याख्याता के तौर पर अपना करियर शुरू किया। बाद में 1960 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। उन्होंने बिहार राज्य (भारत) के डीजीपी के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने मंजू सहाय से विवाह किया और उनको एक बेटे और दो बेटियां हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह समता पार्टी में शामिल हो गए। जून 2003 में उन्हें त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS