ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा : कविता जैन
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 4:59:19 PM
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा : कविता जैन

चंडीगढ़ (हि.स.) । शहरी स्थानीय निकाय महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए खुद महिलाओं को आगे आना होगा। अपने अधिकारों की जानकारी रखनी होगी और उनके प्रति जागरूक भी करना होगा। इसलिए महिलाएं अपने अंदर की शक्ति को पहचानकर अपने किरदार को मजबूती से पेश करें। श्रीमती जैन शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मैराथन रैली के समापन अवसर पर सेक्टर-15 कम्यूनिटी सेंटर में महिलाओं को संबोधित कर रही थी।

सिविल अस्पताल परिसर से शुरू हुई इस मैराथन को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, राष्ट्रीय महिला आयोग की उपाध्यक्ष रेखा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन, उपाध्यक्ष प्रीती भारद्वाज, सदस्य सोनिया अग्रवाल, सुमन बेदी और इंदू यादव भी उनके साथ मौजूद थी।

श्रीमती जैन ने कहा कि आज से 25 साल पहले महिला आयोग का गठन किया गया था और इस आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी संवैधानिक अधिकार दिए गए। अगर कोई महिला यहां शिकायत करती है तो उसकी बात सुनी जाती है और पुलिस, प्रशासन और जहां भी संभव है वहां पर उनको मदद उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भी महिला आयोग को पूरे अधिकार प्रदान किए हैं। सभी जिलों में महिला थाने स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही मुख्य थानों में भी महिलाओं के लिए मित्र कक्ष स्थापित किए गए हैं ताकि महिलाएं अपनी समस्या को बगैर किसी झिझक के बता सकें।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए 1091 व महिलाओं के लिए 1098 नंबर को यूनिर्वल नंबर के तौर पर स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सैनेटरी पैड को लेकर जागरूकता चलाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किशोर लड़कियों के लिए फ्री सेनेटरी नैपकिन मुहैया करवाने का निर्णय लिया है। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी के माध्यम से 500 लड़कियों को नि:शुल्क नैपकिन पैड भी बांटे गए।

इससे पहले रैली का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की उपाध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार के गठन के बाद महिलाओं के अधिकारों को लेकर काफी कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए हितो को लेकर अच्छे से कार्य किया है। यह पहली बार हुआ है कि इतनी सख्ती से महिलाओं के हकों को लेकर उन्हें सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि इसी तरह से महिला आयोग के 25 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। 31 जनवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से पहुंचने वाले महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने महिलाओं के अधिकारों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद को सुरक्षित समझें और अपने अधिकारों के साथ आगे बढ़ें। इसके लिए महिला आयोग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने महिला अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीती भारद्वाज ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि आज वह समय आ गया है जब महिलाओं को स्वावलंबी बन आगे बढ़ते हुए समाज को नई दिशा दिखानी होगी।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS