ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पाक ने नौशेरा सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक स्थानीय नागरिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 3:26:57 PM
पाक ने नौशेरा सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक स्थानीय नागरिक घायल

जम्मू  (हि.स.)। पाक अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है और सीमा पर लगातार गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखे हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार शैल दागे। पाक द्वारा की गई गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
सुबह पाक सेना ने नौशेरा सेक्टर पर स्थित भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोलीबारी की और मोर्टार दागे। गोलीबारी के दौरान पाक द्वारा दागा गया एक मोर्टार शैल रिहायशी मकान पर पड़ा, जिससे उसकी छत में छेद हो गया। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। पाक गोलीबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। इस गोलीबारी में घायलों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताई जा रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS