राज्य
बवाना हादसा : केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजे के चेक
By Deshwani | Publish Date: 24/1/2018 7:57:44 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को बवाना अग्निकांड में मृतकों के पीड़ित परिजनों को मुआवजे की राशि के चेक उनके घर जाकर सुपुर्द किए।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजधानी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक अवैध रूप से चल रही पटाखा गोदाम में 17 लोगों की झुलसने से मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घटना के दिन शनिवार को ही हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच लाख तथा घायल को एक लाख रूपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी। सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।
इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि केजरीवाल ने प्रभावितों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद उन्हें चेक सौंपे तथा दिल्ली सरकार की तरफ से आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।