ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कम्बोज ने कहा, भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति पर सरकार
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2018 5:29:12 PM
कम्बोज ने कहा, भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति पर सरकार

चंडीगढ़ (हि.स.) । हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति पर काम करते हुए हरियाणा सरकार सभी जन सेवाओं को ऑनलाईन कर रही है। प्रदेश के राशन कार्डों को जब ऑनलाईन किया गया तो 20 लाख ऐसे लोगों का पता चला जिनके नाम दो जगह नाम दर्ज थे या वो पूर्णतया फर्जी पाए गए। इस व्यवस्था से प्रदेश को हर माह 15 हजार मिट्रिक अनाज की बचत हुई। इस प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से मिलने वाली बुढापा पैंशन में 40 हजार फर्जी पैंशन धारक मिले। इन लोगों में उन लोगों के नाम भी शमिल थे, जो इस दुनिया में ही नहीं थे। ऑनलाईन प्रणाली में जब सरकारी स्कूलों के बच्चों का रिकॉर्ड डाला गया तो प्रदेश में 4 लाख फर्जी दाखिले मिले। इन छात्रों के वजीफे एवं वर्दी बिचौलिये लोग खा रहे थे।
यह बात उन्होंने सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर संत शिरोमणी नामदेव की याद में हिसार के संत नामदेव धर्मशाला में आयोजित बसंत पंचमी समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर विभाग में पारदर्शिता बरत रही है। प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के बेहतरीन तौर-तरीकों एवं उपायों को लागू कर रही है। इन सभी के नतीजन भ्रष्टाचार में कमी आई है और सरकारी सेवाओं में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि आज चाहे नौकरी देने की बात हो या विकास की सभी योग्यता एवं तय मानकों से की जा रही है। सरकार ने भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद की राजनीति को खत्म कर सबका साथ-सबका विकास नीति के सिद्धांत पर चलकर सभी का समान रूप से विकास कर रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बिना भेदभाव एवं क्षेत्रवाद के जनकल्याण कार्यों में लगी हुई है। गरीबों एवं श्रमिकों के कल्याण के लिए श्रम विभाग ने 2800 करोड़ की धनराशि खर्च करने का प्रावधान किया है। कोई भी श्रमीक जो अपना स्वं का रोजगार स्थापिता करना चाहता है, तो वह इसके लिए श्रम विभाग में अपना पंजीकरण करवाकर योजनाओं का लाभ उठा सकता है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही इस सरकार की प्राथमिकता में से एक है।
उन्होंने कहा कि भारतवर्ष साधु, संतों, पीर-पैगंबरों की धरती है, जहां संत कबीरदास, रविदास, भगवान वाल्मिकी सहित संत शिरोमणी नामदेव ने मानव कल्याण के लिए जन्म लिया। इनके दिखाये रास्ते पर चलना मानव कल्याण के लिए हितकारी होगा। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणी नामदेव ने समाज को अंधविश्वास एवं भ्रांतियों से निकाल कर ऐसा रास्ता दिखाया जो मानव कल्याण की ओर जाता है। हमें भी उनके दिखाये रास्ते पर चलना चाहिए।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS