ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
उगाही के आरोप में एक नकली उल्फाई गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2018 12:54:13 PM
उगाही के आरोप में एक नकली उल्फाई गिरफ्तार

माजुली (हि.स.)। माजुली जिले से पुलिस ने रविवार रात को एक नकली आतंकी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसके एक साथी को भी पकड़ा है। यह दोनों प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्वाधीन) के नाम धन उगाही के धंधे में लिप्त थे।
पुलिस ने बताया कि माजुली में उल्फा (स्वा) के नाम पर धन उगाही करने के आरोप में एक फर्जी उल्फा कैडर को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान शरत बोरा के रूप में की गई है। पुलिस ने बोरा से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य एक साथी को भी पकड़ा है। दोनों ने मिलकर एक व्यापारी से 20 लाख रुपये की मांग की थी। इससे पहले भी हत्या और विभिन्न अपराधों में दोनों शामिल रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। व्यापारी की शिकायत के बाद रविवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई। इस संबंध में पुलिस ने एक प्राथमिकी भी दर्ज की है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS