राज्य
योगी के निर्देश पर अधीनस्थ सेवा आयोग का गठन
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2018 12:33:13 PMलखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव राजीव कुमार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन कर दिया है। इसके तहत चन्द्रभूषण पालीवाल को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हृदय नारायण राव, डॉ. सीमा रानी, डॉ. ओंकार प्रसाद मिश्र, अरूण कुमार सिन्हा तथा डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है।
प्रदेश सरकार के इस निर्णय से अब समूह ‘ग’ की भर्तियां शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। समूह ‘ग’ के करीब 60 हजार पद खाली हैं। प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष राजकिशोर यादव व एक को छोड़कर बाकी अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। उस समय आयोग में कई पदों के लिए इंटरव्यू हो रहे थे। तभी से आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव लम्बित था। अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए बड़ी संख्या में अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं आदि ने आवेदन किया था।