राज्य
उल्फा (स्व) के नाम पर व्यापारी से 25 लाख की फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 12:13:01 PMडिब्रूगढ़ (हि.स.)। जिले की मोरान पुलिस ने व्यापारी से प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्वाधीन) के नाम पर धन उगाही करने के आरोप में एक युवक को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मोरान के एक व्यापारी सुशील बेरिया से उल्फा (स्व) के नाम पर 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग करने के आरोप में विश्वजीत तांती को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।