ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
आईआईटी में बेहतर जेंडर बैलेंस के लिए बढ़ाई जाएंगी सीट
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 12:06:32 PM
आईआईटी में बेहतर जेंडर बैलेंस के लिए बढ़ाई जाएंगी सीट

झुंझुनू, (हि.स.)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में बेहतर जेंडर बैलेंस के लिए जुलाई 2018 से शुरू होने वाले बैच में कम से कम 550 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में देश के सभी 23 आईआईटी को एक परिपत्र भेजकर कहा था कि उन्हें इस वर्ष शुरू होने वाले नए बैच में कम से कम 14 फीसदी सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए सुनिश्चित करनी चाहिए और इससे अन्य छात्रों के लिए उपलब्ध मौजूदा सीटों पर असर नहीं पडऩा चाहिए। आईआईटी में करीब 10 फीसदी छात्राओं के सलेक्शन का अनुमान है। इस साल इसे बढ़ाकर 14 फीसदी करने के लिए करीब 550 अतिरिक्त सीटों की जरूरत होगी। आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल 10 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया था। इसमें लड़कियों की संख्या दस फीसदी थी। कुछ आईआईटी में यह आंकड़ा और भी कम था। आईआईटी कानपुर के आंकड़े के जरिए लड़कियों की आईआईटी में वर्तमान स्थिति को समझ सकते हैं। आईआईटी कानपुर में 826 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया था। इनमें से छात्राओं की संख्या महज 54 (6.5 प्रतिशत) थी। 
सत्र 2018-19 से लड़कियों के लिए अलग मेरिट लिस्ट तैयार करने का भी आदेश दिया है। आम मेरिट सूची के माध्यम से प्रवेश पाने वाली लड़कियों के प्रतिशत की गणना होगी और फिर सिर्फ लड़कियों के लिए मेरिट तैयार होगी। यानि अगर किसी आईआईटी में आम मेरिट लिस्ट से केवल 6 फीसदी लड़कियों का दाखिला हुआ है तो उस संस्थान को लड़कियों के लिए एक एक्सट्रा मेरिट लिस्ट तैयार करनी होगी। देश की 23 आईआईटी में लड़कियों को आरक्षण मिलेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी को कैंपस में कम से कम 14 फीसदी लड़कियों को दाखिला देने के निर्देश दिए हैं। यह बात होने लगी थी कि इससे लडक़ों को कम मौके मिलेंगे। यानी काबिल लडक़ों की सीटें भी लड़कियों के हिस्से में आ जाएगी। मंत्रालय ने कहा है कि लड़कियों के लिए अलग से तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट का असर लडक़ों के दाखिले पर नहीं पड़ेगा। यह आरक्षण सिर्फ अतिरिक्त सीटों पर लागू होगा। 
इस साल सभी आईआईटी के अलावा इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनवाद में भी सीटें बढ़ाई जाएंगी। सभी आईआईटी को मिलाकर कुल 11509 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। पिछले साल आईआईटी में 10,988 सीटों पर दाखिला हुआ था। सरकार लड़कियों की प्रतिशतता बढ़ाना चाहती है। इसलिए सरकार ने तय किया है कि साल 2020 तक लड़कियों का आरक्षण 20 प्रतिशत कर दिया जाए। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनू ,सीकर जिलो में हर साल करीब 250 स्टूडेंट्स आईआईटी पहुंचते हैं। इनमें 20 छात्राएं होती हैं। नए फैसले से इस संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS