ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
27 साल बाद इन दुर्लभ शुभ संयोगों के बीच मनाई जाएगी बसंत पंचमी
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 11:34:24 AM
27 साल बाद इन दुर्लभ शुभ संयोगों के बीच मनाई जाएगी बसंत पंचमी

भोपाल, (हि.स.)। इस साल बसंत पंचमी सोमवार 23 जनवरी को मनाई जाएगी। आपको बता दें कि इस बार बसंत पंचमी दुर्लभ शुभ संयोगों के साथ आ रही है। माना जा रहा है कि यह दुर्लभ शुभ संयोग 27 साल बाद आया है। दरअसल इस बार बसंत पंचमी के दिन पंच महायोग का संयोग बन रहा है। 
पंडित के मुताबिक इस दिन ध्वज योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग एक साथ आ रहे हैं। माना जाता है कि पंच महायोग के संयोग में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करना साधकों के लिए विशेष फलदायी साबित होती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले यह दुर्लभ शुभ संयोग वर्ष 1991 में बना था। 
वहीं पंच महायोग में सरस्वती पूजन के साथ महाकाली की आराधना करने से धन-धान्य, शक्ति व संपन्नता का मार्ग प्रशस्त होगा। इस दिन शनि प्रधान उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है और चंद्रमा मीन राशि में है, जो कि गुरु प्रधान है और गुरु को विद्या का कारक ग्रह माना जाता है। अत: इस दिन विद्या अध्ययन करने वालों को सरस्वती पूजन से अत्यंत लाभ होगा।
खरीदारी से लेकर विवाह के लिए भी श्रेष्ठ योग
इस दिन खरीदारी के लिए सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि योग हैं। इस दिन सोना-चांदी, वाहन एवं जायदाद आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही विवाह आयोजनों के लिए भी रेवती नक्षत्र का संयोग शुभ और मंगलदायी होगा। इस योग में परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों का दाम्पत्य जीवन सुखी एवं स्थाई रहता है। इस दिन स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त होने से विवाह या कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS