राज्य
ओमप्रकाश सिंघानिया भारतीय प्रबंध संस्थान, रांची (झारखंड) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य मनोनित किए गए
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 10:36:01 AMरायपुर। छत्तीसगढ़ निवासी ओमप्रकाश सिंघानिया भारतीय प्रबंध संस्थान, रांची (झारखंड) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य मनोनित किए गए हैं। इस संबंध में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। सिंघानिया छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी हैं। सिंघानिया राष्ट्रीय बहुभाषी संवाद समिति हिन्दुस्थान समाचार के संचालक मंडल के सदस्य भी रह चुके हैं।