ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
गैंगरेप की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण, सख्त कार्रवाई करेगी सरकार : राजीव जैन
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2018 3:30:38 PM
गैंगरेप की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण, सख्त कार्रवाई करेगी सरकार : राजीव जैन

चंडीगढ़ (हि.स.)। बीते कुछ दिनों में प्रदेश में सामने आए गैंगरेप के मामले विशेषकर नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप के घिनौने कुकृत्य की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने कहा है कि सरकार सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई करेगी। आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाना सुनिश्चित करेगी। इसके लिए सरकार ठोस कदम उठाने तथा प्रभावी तंत्र विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले हमारे समाज के अंदर विकृत हो रही मानसिकता को दर्शा रहे हैं। इसे सुधारने के लिए इसमें समाज को भी अपना दायित्व निभाने के लिए आगे आना चाहिए।
बुधवार को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि प्रदेश में बेटी के जन्म से लेकर उनके उत्थान तथा महिला वर्ग को सम्मान देने के लिए भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ मिलकर बड़े प्रयास किए हैं। एक ऐसा वातावरण तैयार किया गया कि महिला अपने खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध को कानून और पुलिस के सामने लाने के लिए साहस करने लगी। दशक भर पहले तक जहां प्रति हजार लड़कों पर 830 बच्चियां ही जन्म लेती थी, आज 913 बच्चियां जन्म ले रही हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था पर राजनीति करने पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस अपने दस साल के शासन के दौरान लिंगानुपात और महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रभावी कदम उठाती तो वर्तमान में समाज में ऐसे विकृत मानसिकता के लोग नहीं पनप पाते। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को इस मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार भी नहीं है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने की बजाय सकारात्मक सहयोग देकर समाज को बेहतर दिशा में आगे बढ़ाने की पहल करने की नसीहत दी, ताकि प्रदेश में स्वस्थ विचार एवं समाज की स्थापना की जा सके।
भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दूसरे कार्यकाल के तीन साल में अकेले करनाल में 3832 बच्चियां कोख में ही मार दी गयी थी। महिला सूचकांक में देश के निचले राज्यों में हरियाणा शामिल था। स्थिति इतनी भयावह थी कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र के जिले के 10 गांवों में छह महीने में एक भी बेटी जन्म नहीं ले पाई थी। जींद के सच्चाखेडा में किशोरी द्वारा गैंगरेप के बाद आत्मदाह करने के घटनाक्रम ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आने के लिए मजबूर कर दिया था। लेकिन उन्होंने अपने मुख्यमंत्री को उचित कार्रवाई करने के निर्देश देने की बजाय पीड़ित परिवार के जले पर यह कहकर नमक छिड़क दिया कि ऐसी घटनाएं दूसरे राज्यों में भी होती रहती हैं।
उन्होंने हुड्डा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके समय में महिलाओं के शोषण एवं उत्पीड़न करने वालों को सरकार का संरक्षण मिलता था, जिससे आम आदमी की इंसाफ की उम्मीद धूमिल हो चली थी। हुड्डा के मुख्यमंत्री रहते उनके अपने शहर में अपना घर कांड हुआ था। सच्चा खेडा गैंगरेप, रोहतक और इंद्री में दुष्कर्म के बाद पीड़िता और मां द्वारा आत्महत्या करना, पलवल के बागपुर में 80 वर्षीया बुजुर्ग की दुष्कर्म के बाद हत्या, खरखौदा में बुजुर्ग महिला से गैंगरेप जैसे बड़े घिनौने कुकृत्य हुए। वर्ष 2011 में 730 तथा वर्ष 2012 में 700 दुष्कर्म के मामले हरियाणा में सामने सामने आए, जो हर दिन दो दुष्कर्म के मामले थे। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान हुए मामलों से तुलना करके ऐसे कुकृत्यों को समाज में जगह देना हमारा मकसद नहीं है। लेकिन जिलते प्रयास वर्तमान सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न के दोषियों का सजा देने के लिए उठाए जा रहे हैं, उतने प्रयास यदि पूर्व सरकार करती तो एक बेहतर परपंरा का निवर्हन होता। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर महिला थाना, उपमंडल स्तर पर थाना में महिला स्वयं सेवी मित्र, महिला पुलिस की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ सरकार हरसंभव कदम उठा रही है, जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जाए।
राजीव जैन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेसी शासन काल में हुए सामूहिक दुराचार के बड़ी घटनाओं के आकड़े भी प्रस्तुत किए-
कांग्रेस शासन काल में घटित दुराचार की प्रमुख घटनाएं
अपना घर कांड :(7 मई 2012)
अपना घर कांड तत्कालीन सीएम के गृह जिले में हुआ प्रदेश का ही नहीं बल्कि आज देश मे हुए सबसे जघन्य और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला था। लेकिन ये मामला भी शायद सामने नहीं आ पाता अगर मीडिया और कानून इसको इतनी मजबूती के साथ नहीं उठता। हुड्डा सरकार ने उस समय भी इस मामले को दबाने की हर सम्भव कोशिश की, क्योंकि अपना घर की जिस संचालिका को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था उसे हुड्डा सरकार ने ही सम्मानित किया था। अपना घर की संचालिका के सरकार के विधायकों के साथ जो सम्बन्ध थे वो किसी से छुपे नहीं थे। उस वक्त अपना घर के बच्चों ने जो आप बीती सुनाई वो दिल दहला देने वाली थी। आम जनता का भी मानना था कि बिना राजीनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के अपना घर मे इतने बड़े स्तर पर बर्बरता का ये खेल हो ही नहीं सकता था। लोगों का मानना था कि हुड्डा के रहते हुए उन्हें इंसाफ मिल ही नहीं सकता। जांच टीम में शामिल वकील उत्सव बैंस ने भी कहा था कि बच्चों के शोषण की इतनी दर्दनाक दास्तान उन्होंने कभी नहीं सुनी।
सच्चा खेड़ा गैंगरेप (7-10-2012)
जींद के सच्चा खेड़ा में गैंगरेप के बाद आत्मदाह करने वाली वाल्मीकि किशोरी के परिवार को इंसाफ के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ा। उस वक्त सच्चा खेद आई तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मामले की संवेदनशीलता को भी नहीं समझा और कहा कि बलात्कार की घटनाएं तो दूसरे राज्यों में भी होती है। सोनिया गांधी का ये बयान 10-12-2012 को अखबारों में पहले पेज पर छपा था।
रोहतक में ही 23-4-2013 को रेप पीड़िता के परिवार ने जहर निगला, जिसमे मां और बेटी की मौत हो गई। ये घटना हिसार में उकलाना के पास हुई थी।
डाबड़ा में (20-9-2012)रेप पीडि़ता के पिता ने की आत्महत्या। पिता की मौत पर बेटी ने खोली जुबान। 12 युवकों ने घटना से दस दिन पहले लडक़ी से किया था गैंगरेप।
हिसार में छेड़छाड़ से तंग नौंवी कक्षा छात्रा ने की खुदकुशी(4-6-2013)
खरखौदा कांड (5-01-2013)बलात्कार पीड़िता ने खुद को लगाई आग,पीजीआई में तोड़ा दम।
रोहतक के घरोठी में 30 वर्षीया विवाहिता से दुष्कर्म (13-10-2012)
पलवल के यादुपुर में सामूहिक बलात्कार के बाद युवती ने लगाया फंदा (14-9-2012)
करनाल के इंद्री में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म। पीड़िता और उसकी मां ने की आत्महत्या (12-8-2013)
खरखौदा में नवविवाहिता ने छेड़छाड़ से तंग आकर दी जान(02-09-2013)
कैथल के कलायत में छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने किया आत्मदाह (16-9-2013)
यमुनानगर में छेड़छाड़ से बचने के लिए दो बहनें नहर में कूदी एक डूबी (19-8-2013)
फरीदाबाद के वल्लभगढ़ में बार-बार छेड़छाड़ से तंग युवती ने आग लगाई, मौत(3-09-2013)
पलवल के बागपुर गांव में 80 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या(13-3-2014)
यमुनानगर के शाहजहांपुर गांव में 75 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या (11-2-2013)
सोनीपत के खरखौदा में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से गैंगरेप (3-06-2013)
हिसार के बरवाला में बीएससी की छात्रा से गैंगरेप (3-12-2012)
सिरसा के धिगतानिया गांव से लापता 13 साल की नाबालिग से होता रहा दुष्कर्म (31-12-2012)
सोनीपत में दो सामूहिक दुष्कर्म (29-12-2012) अपहरण के बाद नौवीं कक्षा की छात्रा को बनाया शिकार। नौकरी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप
हिसार में 6 दिन में 4 गैंगरेप(10-11-2012)
हिसार के डाया गॉव में घर मे घुसकर दलित युवती से गैंगरेप।
चरखीदादरी के गॉव मेहड़ा में लडक़ीं का अपहरण के बाद गैंगरेप
धारूहेड़ा में पिस्तौल के बल पर महिला से गैंगरेप(16-3-2014)
नाबालिग के साथ गैंगरेप,तरावड़ी चार दिन में दूसरी वारदात(9-11-2012)
हिसार के डाबड़ा गांव में दलित लड़की से 12 लड़कों ने किया गैंगरेप(9-09-2012)
जींद के पिल्लूखेड़ा में विवाहिता के साथ तीन युवकों ने मां के सामने किया गैंगरेप(21-09-2012)
गोहाना में 11वी की छात्रा के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप(26-09-2012)
तोशाम के संडवा गांव में आठवीं की छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म।(3-10-2012)
फतेहाबाद में युवती से गैंगरेप का आरोप,शेखुपुर दड़ौली की घटना(22-01-2013)
रतिया के मढ़ गांव में किशोरी से गैंगरेप,लडक़ीं और उसकी मां की पिटाई भी की।(3-02-2013)
नारनौल में किशोरी की सिर कटी लाश मिली(25-10-2013)
रोहतक में नाबालिग को अगवा कर दुराचार (27-10-2013)
एक दिन में प्रदेश में दरिंदगी की चार घटना(28-6-2013)
गुरूग्राम चलती गाड़ी में रेप। नरवाना में विवाहिता से पांच लोगों द्वारा रेप किया गया। कैथल पूंडरी के गांव हाबड़ी में घर मे घुसकर दलित महिला से दुष्कर्म। गुरूग्राम में किराए की कार में दो युवतियों के साथ बलात्कार।
ऑनर किलिंग
मदीना में रहस्यमयी हालात में लडक़ीं की हत्या कर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार का मामला (14-09-2012)
रोहतक के गरनावठी में प्रेमी जोड़े की निर्मम हत्या(19-09-2013)
जीद के पांडु पिंडर में प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव रेलवे स्टेशन पर फेंके(21-03-2014)
सोनीपत और रोहतक में हॉरर किलिंग(16-05-2014)
गोहाना के नुहरखेड़ा में तेजधार हथियार से जोड़े को काटा
सांपला में भाई ने बहन की गोली मार की हत्या
महम के वलम्भा गांव में कस्सी से पत्नी की गर्दन काटी(26-3-2014)
हिन्दुस्थान समाचार/ कुसुम/पंकज/राधा रमण
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS