राज्य
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2018 3:23:39 PMरायपुर (हि.स.)। देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्तिनगर में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिमूर्तिनगर निवासी 21 वर्षीय युवती ने मंगलवार की देर रात देवेन्द्र नगर थाने में शिकायत की कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक ईश्वर छूरा पिता रामचंद छूरा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती द्वारा शादी की बात याद दिलाने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।