राज्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ मामला दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 5:04:39 PMकोलकाता (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ हिंसा फैलाने का मामला दर्ज किया किया गया है। खड़गपुर के विधायक दिलीप घोष के खिलाफ दो अलग-अलग थाने में अलग-अलग व्यक्ति द्वारा मामला दर्ज किया गया है। विनोद सिंह नाम के एक व्यक्ति ने रविवार रात दिलीप घोष के खिलाफ गरियाहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में दिलीप घोष पर विधायक होने के वाबजूद हिंसा फैलाने में मदद करने एवं भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया है। साथ ही हेयर स्ट्रीट थाने में अर्क नाहा नाम के व्यक्ति ने भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कराया।
अपनी शिकायत में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष ने संवाद माध्यम के समक्ष अपने बयान में उनपर हमले होने के स्थिति में वे भी पलटवार करने की बात का जिक्र किया है। उनका मानना है कि इस तरह के भड़काऊ भाषण के कारण ही पार्टी की बाइक रैली पर हमले की आशंका बनी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा युवा मोर्चा की रैली को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे मामले की सुनवाई के दौरान एफआईआर की कॉपी जमा हो जा सकती है। वहीं, विनोद कुमार सिंह ने अपने आरोप में कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया है कि डंडे का जवाब डंडे से दिया जाएगा। इतना ही नहीं उनका कहना है कि भाजपा अध्यक्ष ने घोष ने प्रतिरोध संकल्प रैली की जगह प्रतिशोध रैली निकलने की बात कही है। अपनी शिकायत में उन्होंने भाजपा नेता के इस बयान से अशांति फैलने की आशंका जताते हुए प्रशासन से इस बारे में उपर्युक्त प्रशासनिक व्यवस्था करने की मांग की।