राज्य
सीएम ने भाषा व संस्कृति से जुड़े निर्णयों को तत्काल कार्यान्वयन करने के दिए निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 4:12:11 PMभुवनेश्वर (हि.स) । ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाषा व संस्कृति से संबंधित कैबिनेट के निर्णयों को तत्काल कार्यान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के संस्कृति मंत्री अशोक पंडा ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भागवत टुंगियों के जिर्णोद्धार के लिए राज्य सरकार ने 09 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसके अलावा, संस्कृति विभाग द्वारा संचालित 17 पुस्तकालयों को स्मार्ट लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने का निर्णय किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते 26 दिसम्बर को पुरी में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में ओड़िया भाषा व संस्कृति के लिए कदम उठाने की बात कही गई थी। ओडिशा में भागवत टुंगी उस स्थान को कहते हैं जहां सामूहिक रूप से भागवत का पाठ होता है।