राज्य
कर्नाटक में भाजपा की बनेगी सरकार : जावडेकर
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2018 5:37:07 PMमुंबई (हि.स.) । केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ही जीतेगी और सरकार बनाएगी।
जावडेकर ने रविवार को पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस जातिवादी राजनीति को आश्रय दे रही है। कर्नाटक में वर्तमान कांग्रेस सरकार व उसके मुखिया सिद्धारमैया के विरोध में जनता आक्रोशित है। कांग्रेस सरकार के प्रति विरोध के चलते भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ही जीतेगी और सरकार बनाएगी। उल्लेखनीय है पार्टी ने जावडेकर को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।