ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अफसर बदलें मानसिकता, नहीं सरकार दिखाएगी आईना: केशव मौर्या
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 7:55:54 PM
अफसर बदलें मानसिकता, नहीं सरकार दिखाएगी आईना: केशव मौर्या

 फतेहपुर, (हि.स.)। भाजपा की सरकार बनने के 10 माह बाद भी अफसरों की मानसिकता नहीं बदली है। वह बसपा, सपा की मानसिकता रखकर काम कर रहे हैं। सरकार ऐसे अफसरों को चिन्हित कर उन्हें आईना दिखाएगी। अफसर कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। 

यह बात शनिवार को सामाजिक समरस्ता कार्यक्रम में शामिल होने फतेहपुर आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उप मुख्यमंत्री जाते-जाते जनपद को 150 करोड़ की परियोजनाओं के साथ सड़कों का बड़ा तोहफा भी दे गए। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अफसर बसपा व सपा की मानसिकता रखकर 14 वर्षों से काम कर रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं का सम्मान व काम करें। जनपद के दोनों आलाअधिकारियों को बुलाकर साफ कहा, कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता की दम पर सरकार बनी है। सरकार अफसरों ने नहीं बनाई है। अफसरशाही की मानसिकता नहीं बदली तो सरकार चिन्हित कर सबक सिखा देगी।
 
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर जनपद के आठ छात्र हाईस्कूल व इंटर मीडियट में प्रदेश की टाप सूची में शामिल हुए थे। इन छात्रों के नाम पर गांव में सड़क बनाए जाने का सरकार ने एक दिन पहले ही सर्कुलर जारी किया है। उपमुख्यमंत्री छात्रों के गांव में सड़क बनाए जाने के धन की घोषणा की। उन्होंने कईयों सड़कों का शिलान्यास भी किया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पहले की सरकारों ने बिजली, पानी, गड्ढा युक्त सड़कें और प्रदेश में गुंडाराज दिया था। हमारी सरकार ने सड़कें दी, क्रय केन्द्रों में धान, गेंहू की खरीद कराई और आलू किसानों को मूल्य देने के साथ युवाओं को विकास देने की हमारी जिम्मेदारी है। 
भारत स्वच्छ मिशन में सबके सहयोग की जिम्मेदारी बनती है। जब देश के प्रधानमंत्री ने झाडू लगाई और कूड़ा उठाया है तो हमे भी सहयोग में आगे आना चाहिए। सफाई कर्मी भर की अकेली जिम्मेदारी नहीं बनती है। प्रधानमंत्री ने 56 इंच का सीना करके दुनिया में भारत को सबसे शक्तिशाली बनाया है और चीन व पाकिस्तान के सीमा के अन्दर घुसकर भी हमारी फौज ने सबक सिखाने का काम किया है। भाजपा का विकास का संकल्प है। जो उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में दिखाई देगा। प्रदेश में इन्वेसटर अनेक आ रहे है। साठ साल शासन करने वाले मोदीजी से हिसाब पूंछ रहे है। जो खजाना खाली कर गुण्डों का मसीहा बनकर उत्तर प्रदेश को डरा दिया गया। मोदी को प्रधानमंत्री बना रहना बहुत जरूरी है। सभी मिलकर रोको दल प्रतियोगिता कर रहे है। वह देश का विकास नहीं होने देना चाहते है। सरकान ने भ्रष्टाचार मुक्त करने का काम किया है यदि कोई पैसा मांगता है तो चिटठी लिखकर भेज देना प्रधान की प्रधानी जाएगी और सिक्रेट्री की नौकरी जाएगी। भाजपा ने गरीबों को बिजली कनेक्शन,उज्जवला योजना में रसोई गैस कनेक्शन दिया है। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कबीनी मंत्री सत्य देव पचौरी, कबीना मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विक्रम सिंह, करनसिंह पटेल, कृष्णा पासवान, विकास गुप्ता, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता आदि रहे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS