ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
सड़क दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 10:25:04 AM
सड़क दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत

मुंबई, (हि.स.)। सांगली जिले के कडेगांव तहसील में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत हो गई है। वहीं छह पहलवान घायल हो गए हैं। घायल पहलवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि क्रांति कुश्ती संकुल के 12 पहलवान शुक्रवार की रात क्रूजर में बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे के वांगी के शिरगांव फाटा पर क्रूजर और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत हो गई। वहीं, छह पहलवान घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सांगली पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सभी पहलवान औंध में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS