राज्य
कथा शिविर में आग लगने से तीन बच्चों की मौत, 15 झुलसे
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 10:22:34 AMराजकोट, (हि.स.)। राजकोट के उपलेटा में छह जनवरी से चल रहे कथा शिविर में आग लगने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में अन्य 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि उपलेटा के प्रासंला में राष्ट्र कथा शिविर का आयोजन किया गया था जो छह जनवरी से 13 जनवरी तक चलना था। इस दौरान शुक्रवार की शाम को अचानक पंडाल में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। जिलाप्रशासन ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणो का पता नही चल सका है।
इस शिविर में दो दिन पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया था। साथ ही मुकेश खन्ना शुक्रवार को यहां आए थे।