ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
असम में 2 हजार 305 कांस्टेबलों को मिला नियुक्ति-पत्र
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 5:52:48 PM
असम में 2 हजार 305 कांस्टेबलों को मिला नियुक्ति-पत्र

गुवाहाटी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को राजधानी के खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय खेल मैदान में 2,305 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि असम पुलिस के नए कांस्टेबलों को खानापाड़ा खेल मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव वीके पीपरसेनिया, दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अतुल बोरा, असम के पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय समेत अन्य कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

 
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि असम पुलिस में खाली सभी पदों को सरकार भरने की व्यवस्था कर रही है। नियुक्ति पत्र पाने वाले नए पुलिस कांस्टेबल का आह्वान करते हुए सोनवाल ने कहा कि आम जनता की आशा और आकांक्षाओं पर खरा उतरना होगा। राज्यवासियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा की समान दृष्टि रखते हुए पुलिस को राज्यवासियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। साथ ही कहा कि पुलिस को सत्य, निष्ठा, मानवता और साहस का प्रतीक बनना होगा। पुलिस के ऊपर काफी जिम्मेदारियां हैं जिसे निभाना होगा। राज्यवासियों के भरोसे को हमेशा बनाए रखने के लिए काम करना होगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शी तरीके से काम कर रही है| यह आज कांस्टेबलों की नियुक्ति ने प्रमाणित हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी पारदर्शी और भेदभाव रहित तरीके से काम करती है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस के बारे में कहा जाता है कि बिना पैसा लिए पुलिस काम नहीं करती है| यह कथन अब अतीत का विषय बन चुका है। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आह्वान किया कि राज्य में कोई भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा न दे पाए, इसके लिए दृष्टि रखनी होगी। ऐसे में पुलिस प्रशासन का दायित्व काफी बढ़ जाता है। 
 
मुख्यमंत्री ने एक स्लोगन के रूप में कहा कि लोभ से पाप का जन्म होता है और पाप से मृत्यु होती है। इसलिए इसको दूर रखने के लिए काम करना होगा। इस मौके पर असम पुलिस के महानिदेशक मुकेश सहाय ने नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने को एक बड़ा ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन असम पुलिस के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने नवनियुक्त जवानों से पूरे मनोभाव के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कांस्टेबल असम पुलिस के मेरुदंड हैं। सभी मिलकर राज्य में एक बेहतर प्रशासन नागरिकों को देने में अपना पूरा सहयोग करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS