राज्य
भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ एवं आगजनी, आरोप तृणमूल पर
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 3:21:12 PMहुगली (हि.स.)। गुरुवार रात चुचुड़ा के प्यारा बगान इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में अज्ञात समाजविरोधियों ने जम के तोड़फोड़ और आगजनी की। उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को चुचुड़ा के एचआईटी मैदान में मुकुल रॉय की सभा होने के बाद से ही चुचुड़ा में भाजपा कााओं को निशाना बनाया जा रहा है एवं उनके कार्यालयों में तोड़फोड़ व आगजनी शुरू हो गई है।
गुरुवार की सुबह भी चुचुड़ा में एक भाजपा कार्यकर्ता की जम कर पिटाई हुई थी। भाजपा के चुचुड़ा सांगठनिक जिला अध्यक्ष सुबीर नाग ने बताया कि चुचुड़ा में भाजपा के सफल जनसभा के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस भयभीत है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही भाजपा के जनसभा को रोकने का प्रयास तृणमूल कांग्रेस द्वारा किया जा रहा था। मुकुल रॉय की जनसभा के बाद से ही चुचुड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार धमकियां मिल रही हैं।
नाग ने भाजपा कार्यालय में हुए तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के विधायक असित मजूमदार पर लगाया। उन्होंने कहा कि असित मजूमदार के नेतृत्व में ही भजापा कार्यालय पर हमला किया गया है। वहीं जब असित मजूमदार से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि भजपा कार्यालय पर हुए हमले का उनका या उनकी पार्टी का दूर दूर तक लेना देना नहीं है।