राज्य
डीआरआई ने पकड़ा 4.5 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 11:24:25 AMगुवाहाटी (हि.स.)। गुवाहाटी में गुरुवार रात को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर दो तस्कर को गिरफ्तार किया, साथ ही तस्करों के पास से 14 किलो 943 ग्राम सोना जब्त किया जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोना को पड़ोसी देश म्यांमार से मणिपुर होते हुए गुवाहाटी लाया गया था। जिसे देश के दूसरे राज्यों में भेजने की योजना थी।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान संग्थाम नेहरू सिंह और बामखोईराकपाम के रूप में की गई है। जब्त किए गए सोने का मूल्य 4,55,01,435 रुपये आंका गया है। डीआरआई ने इस संबंध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।